मानवाधिकार मीडिया

विधानसभा छेत्र गौरा की ग्राम सभा केशव नगर ग्रांट

Mohammad Akhtar • 12345 • Gonda • 🕐 18 Nov 2026, 03:03 PM

विधानसभा क्षेत्र गौरा की ग्रामसभा केशव नगर ग्रांट (किसान नगर) में पशुपालन विभाग, जनपद गोंडा द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय पं० दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का मुख्य अतिथि मा० विधायक श्री प्रभात कुमार वर्मा जी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक श्री वर्मा ने उपस्थित किसान भाइयों एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक समृद्धि, पशुधन का बेहतर स्वास्थ्य एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार पशुपालकों के हितों के संरक्षण एवं उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे पशु आरोग्य मेले ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इनके माध्यम से पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां किसानों तक पहुंचती हैं, जिससे पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने और पशुपालकों की आय में वृद्धि करने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम में डॉ. जगदीश जी, डॉ. श्रीपति वर्मा जी, श्री जयकृष्ण पांडेय जी, श्री बैद्यनाथ वर्मा जी, डॉ. वीरेंद्र जी, श्री समयदीन जी, श्री राजेश्री पटेल जी, श्री रक्षाराम तिवारी जी, अमित जी, श्री बाबूलाल जी, श्रीमान प्रसाद जी, श्री गोली वर्मा जी सहित बड़ी संख्या में सम्मानित क्षेत्रवासी एवं किसान भाई उपस्थित रहे। विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने सभी आयोजकों, पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं उपस्थित क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
45,487
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
10,37,157
Total Visitors