मानवाधिकार मीडिया

सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर अस्पताल में तोड़ा दम

Pawan Kumar • Reporter • Mainpuri • 🕐 18 Nov 2026, 12:03 PM

मैनपुरी के बिछवा थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर खिरिया गांव के पास रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में 30 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कुरावली से अपने घर लौट रहे युवक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा मृतक की पहचान कंसपुर गांव निवासी राहुल (30) पुत्र कुसुमपाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, राहुल बीती देर शाम कुरावली से अपनी बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव कंसपुर लौट रहे थे। जैसे ही वह जीटी रोड पर खिरिया गांव के समीप पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि राहुल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से गंभीर हालत में राहुल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और अस्पताल से प्राप्त मीमो के आधार पर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी और दो मासूम बच्चों के सिर से उठा साया राहुल की आकस्मिक मौत की खबर मिलते ही कंसपुर गांव स्थित उनके घर में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी रेखा, दो छोटे बच्चों लवली और राघव तथा मां राधा देवी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
45,487
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
10,37,157
Total Visitors