मानवाधिकार मीडिया
photo

मनकापुर से बड़ी खबर

Mohammad Akhtar • 12345 • Gonda • 🕐 18 Nov 2026, 10:52 AM

मनकापुर से सनसनी खेज बड़ी खबर मनकापुर, गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महादेवा गांव की रहने वाली 24 वर्षीय विवाहिता संगीता का संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में शव मिला। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह विवाहिता घर से दवा लेने मनकापुर जाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो गांव से सटे जंगल में उसका शव मिला। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्राम प्रधान शोभाराम की सूचना पर पहुंची पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।वही प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
45,487
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
10,37,157
Total Visitors