मानवाधिकार मीडिया
photo

यूपीसीए ने क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए खोला ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 16 नवंबर से शुरू हुई प्रक्रिया

Atul jauhari • Bureau chief • Rae Bareli • 🕐 18 Nov 2026, 06:28 AM

सत्र 2027-28 के लिए महिला और पुरुष खिलाड़ियों का होगा पंजीकरण, रायबरेली के साथ प्रतापगढ़ व अमेठी के खिलाड़ियों को भी करना होगा आवेदन रायबरेली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने क्रिकेट सत्र 2027-28 के लिए प्रदेश के सभी आयु वर्गों के महिला एवं पुरुष क्रिकेट खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। पंजीकरण प्रक्रिया 16 नवंबर 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक खिलाड़ी यूपीसीए की आधिकारिक वेबसाइट registration.upca.tv पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रायबरेली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद फहीम ने बताया कि रायबरेली जोन के अंतर्गत आने वाले रायबरेली, प्रतापगढ़ और अमेठी जनपदों के सभी इच्छुक खिलाड़ियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान आधार कार्ड नंबर, ओटीपी सत्यापन, पिता का नाम, पिता का मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और वर्तमान फोटो सहित मांगी गई सभी जानकारियां भरनी होंगी। इसके साथ डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। खिलाड़ी को अपनी श्रेणी बल्लेबाज, गेंदबाज या ऑलराउंडर में से चुननी होगी। एक मोबाइल नंबर से केवल एक खिलाड़ी का पंजीकरण किया जा सकेगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद प्राप्त चालान डाउनलोड कर खिलाड़ियों को अपने सभी मूल अभिलेखों के साथ सत्यापन कराना होगा। इसके लिए पं. मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल, जेल रोड रायबरेली स्थित कार्यालय में प्रत्येक कार्यदिवस सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक पहुंचना होगा। मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद निर्धारित पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन जमा करना होगा। इसके बाद ही पंजीकरण प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। किसी अन्य माध्यम से जमा किया गया शुल्क मान्य नहीं होगा। यूपीसीए की ओर से जारी रजिस्ट्रेशन आईडी ही इस वर्ष प्रदेश में क्रिकेट खेलने के लिए खिलाड़ी की पात्रता का आधार होगी। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: आशीष त्रिपाठी – 9452193540 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक: https://registration.upca.tv/

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
45,487
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
10,37,157
Total Visitors