मानवाधिकार मीडिया
photo

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले हॉकी खिलाड़ी किसलय सिंह को मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया सम्मानित

Atul jauhari • Bureau chief • Rae Bareli • 🕐 18 Nov 2026, 06:20 AM

रायबरेली। रतापुर निवासी एवं उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी किसलय सिंह ने बिहार के राजगीर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जनपद रायबरेली सहित पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह ने किसलय सिंह को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि की सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मंत्री जी ने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि किसलय सिंह आगे भी अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से खेल जगत में नई उपलब्धियां हासिल कर रायबरेली और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
45,487
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
10,37,157
Total Visitors