कैंप के सफल संचालन और व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देश पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक सरायकेला खरसावां, झारखंड। SIR-2026 के तहत आगामी 18 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाले ‘एक और अवसर कैंप’ के सफल संचालन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर जिला उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कैंप के उद्देश्यों एवं इसकी उपयोगिता पर चर्चा करते हुए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंचाएं और उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान विशेष रूप से कहा गया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए सभी संबंधित पक्षों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) के माध्यम से पात्र नागरिकों की सूची संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, ताकि पात्र मतदाताओं की पहचान कर उन्हें आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने में सहयोग मिल सके। जिला प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि 18 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘एक और अवसर कैंप’ का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और पात्र नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने में सहयोग दें।
पूरी ख़बरें देखें — News Update