एसआईआर के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित हो रहे ‘एक और अवसर’ कैंप, पात्र नागरिकों को मिलेगा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका जमशेदपुर, झारखंड। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने कहा कि जिले के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने का एक और अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर ‘एक और अवसर’ कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए। इसके माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को भी निर्देश दिया कि कैंपों के माध्यम से पात्र नागरिकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे।
पूरी ख़बरें देखें — News Update