रायबरेली। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर 180 सदर विधानसभा क्षेत्र (रायबरेली) में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में अधिवक्ता और कांग्रेस नेता एडवोकेट ब्रजेन्द्र श्रीवास्तव ने सदर विधानसभा से कांग्रेस के भावी प्रत्याशी के रूप में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। "हाथ बदलेगा... हाल बदलेगा..." के नारे के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क तेज करते हुए उन्होंने जनता से सत्य, न्याय और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने की अपील की है। हाल ही में सामने आए उनके प्रचार पोस्टर में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व—राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी के साथ उनकी सक्रियता और पार्टी के प्रति निष्ठा को दर्शाया गया है। एडवोकेट ब्रजेन्द्र श्रीवास्तव का कहना है कि रायबरेली का विकास और आम जनता को न्याय दिलाना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। उनकी इस दावेदारी से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखा जा रहा है।
पूरी ख़बरें देखें — News Update