झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत उपायुक्त राजीव रंजन एवं डीडीसी ने लाभुकों के बीच बांटी परिसंपत्तियां और प्रमाण पत्र, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिली प्रोत्साहन राशि जमशेदपुर, झारखंड। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर पटमदा में गृह प्रवेश सह परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त राजीव रंजन एवं उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों एवं प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। समारोह के दौरान अबुआ आवास योजना के लाभुकों को उनके नवनिर्मित आवास की चाबी सौंपी गई। अपने सपनों का घर मिलने से लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। वहीं, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराया गया तथा किसानों के बीच अनुदानित दर पर गेहूं बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त राजीव रंजन ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रशासनिक प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवास, आजीविका और स्वरोजगार के अवसरों को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
पूरी ख़बरें देखें — News Update