वर्दी वाला सेवक, फावड़ा वाला सिपाही, सिंगरौली पुलिस सिंगरौली - सुबह का वक्त था। तिनगुड़ी की सड़क पर गाड़ियां धूल उड़ाती निकल रही थीं। सड़क के बीचोबीच एक बड़ा सा गड्ढा था, जिसे देखकर हर कोई बचकर निकल जाता था, कोई गाली देता, कोई सरकार को कोसता, फिर आगे बढ़ जाता।तभी एक जीप आकर रुकी। उसमें से वर्दी पहने एक शख्स उतरा - तीनगुड़ी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बीएल बंसल।लोगों ने सोचा, शायद चेकिंग होगी, या किसी को पकड़ने आए हैं। लेकिन साहब ने जीप से फावड़ा निकाला और खुद ही गड्ढे में मिट्टी डालने लगे।पास खड़े एक लड़के ने पूछा - "साहब, ये काम तो पीडब्ल्यूडी का है, आप क्यों कर रहे हैं?"बंसल साहब मुस्कुराए और बोले - "बेटा, कल इसी गड्ढे में गिरकर एक बाइक वाला घायल हो गया था। अगर उसे एंबुलेंस भी मिल जाती, इलाज भी हो जाता, तब भी दर्द तो उसे ही सहना था। किसी की जान बचाने के लिए जरूरी नहीं कि उसे एंबुलेंस दिलवा दो, इलाज करा दो। जरूरी ये भी है कि सड़क के गड्ढे को भर दो, ताकि हादसा हो ही न।"इतना सुनते ही वहां खड़े लोग भी फावड़ा उठाने लगे। कोई मिट्टी लाया, कोई गिट्टी लाया। देखते ही देखते पूरी सड़क का गड्ढा भर गया।उस दिन सड़क पर से गुजरने वाली हर बाइक, हर साइकिल, हर पैदल आदमी सुरक्षित निकला।लोगों ने कहा - "पुलिस तो हमने बहुत देखी, चालान काटते हुए, डंडा चलाते हुए। लेकिन गड्ढा भरकर जान बचाते हुए पहली बार देखी है।": और सच यही है, हादसे के बाद मदद करना इंसानियत है, लेकिन हादसा होने से पहले उसे रोक देना, उससे भी बड़ी इंसानियत है। मुन्ना सरकार गुप्ता संवाददाता सिंगरौली 6263996217
पूरी ख़बरें देखें — News Update