धन्यवाद सभा से पहले सुनील यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- हार-जीत सिक्के के दो पहलू, आज हार हुई है तो कल जीत भी होगी एमएलसी चुनाव में सहयोग करने वालों के प्रति जताया आभार, कहा- प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से साथ देने वालों का सदैव रहूंगा ऋणी चहनिया, चंदौली। मारूफपुर स्थित बाबा कीनाराम रामशाला परिसर में युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार यादव द्वारा बुधवार को धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया है। सभा से एक दिन पूर्व उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने विचार रखे और धन्यवाद सभा में होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
पूरी ख़बरें देखें — News Update