मानवाधिकार मीडिया
photo

चहनिया चौराहे पर जय भारत ऑटो पार्ट्स में लगी आग, हजारों का सामान जलकर खराब; कूड़े में आग लगाने से दुकान तक पहुंची लपटें

VINEET GUPTA • Buro chief Chandauli • Chandauli • 🕐 17 Nov 2026, 03:13 PM

चहनिया चौराहे पर जय भारत ऑटो पार्ट्स में लगी आग, हजारों का सामान जलकर खराब; कूड़े में आग लगाने से दुकान तक पहुंची लपटें दुकान संचालक राजू सिंह ने जताई नाराजगी, बोले- अगर रात में होती घटना तो पूरी दुकान जलकर हो सकती थी राख चहनिया, चंदौली। चहनिया चौराहे पर स्थित जय भारत ऑटो पार्ट्स की दुकान में कूड़े में लगाई गई आग के कारण हजारों रुपये का सामान जलकर खराब हो गया। घटना मकान के पीछे कूड़े में आग लगाने के दौरान हुई, जिसकी लपटें फैलकर दुकान तक पहुंच गईं। दुकान के संचालक राजू सिंह ने बताया कि उनके मकान के पीछे किसी ने लापरवाहीपूर्वक कूड़े में आग लगा दी थी। आग धीरे-धीरे फैलते हुए दुकान तक पहुंच गई, जिससे दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर खराब हो गया। उन्होंने कहा कि यदि यही घटना रात के समय हुई होती तो पूरी दुकान आग की चपेट में आकर राख हो सकती थी। राजू सिंह ने कहा कि यह प्रभु की कृपा रही कि समय रहते दुकान बच गई और बड़ा नुकसान होने से टल गया। घटना ने आसपास कूड़ा जलाने और इस तरह की लापरवाही से आग लगने की आशंका को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
50,816
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
9,91,670
Total Visitors