"उदयपुर में एक विदेशी महिला यूट्यूबर के साथ लाइव वीडियो के दौरान छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उदयपुर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। थाना सूरजपोल पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 296 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि पर्यटकों की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पूरी ख़बरें देखें — News Update