चक नौदर गांव में चोरों का आतंक एक ही रात में दो घरों से लाखों की नकदी और आभूषण चोरी पुलिस प्रशासन के कार्य शैली पर लगन अकुश बलुआ थाना अंतर्गत एक सप्ताह में छः चोरी चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के चक नौदर गांव में बीती रात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए दो घरों को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपये की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने वारदात के दौरान शातिर तरीके से घर में सो रही महिलाओं के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए, जिससे वे बाहर न आ सकें। इसके बाद चोरों ने इत्मीनान से इस बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली, तो कमरों के दरवाजे बाहर से बंद मिले। काफी मशक्कत के बाद जब दरवाजे खोले गए और घर के अंदर का सामान बिखरा देखा, तब परिजनों को चोरी की इस बड़ी घटना की जानकारी हुई। गुलाब प्रजापति के घर से चोरों ने यहाँ से 65 हजार रुपये नकद और करीब 1 लाख 20 हजार रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए। अजय प्रजापति के घर से घर से भी करीब 2 लाख 19 हजार रुपये की नकदी और सामान चोरी होने की बात सामने आई है। एक ही रात में दो घरों में हुई इस दुस्साहसिक चोरी की घटना से पूरे चक नौदर गांव और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग घटना के तुरंत बाद परिजनों ने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने संबंधित परिजनों को थाने बुलाया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस दुस्साहसिक घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए तथा चोरी की इस वारदात का जल्द से जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
पूरी ख़बरें देखें — News Update