उमंग गुप्ता आशीष बाबा तहसील अतर्रा श्रीमद्भागवत कथा सुनाते आचार्य श्री रजनीश शरण जी महाराज अयोध्या धाम जी की कथा सुन आनंद से झूमे भक्त अतर्रा बांदा...कस्बे के पावन तीर्थ स्थल गौरा बाबा मंदिर प्रांगण में चल रही भागवत कथा के छठे दिन सोमवार को अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक आचार्य श्री रजनीश शरण जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाललीला, माखन चोरी व गोवर्धन पूजा की कथा को सुनाया। कथा सुनकर सभी श्रद्धालु भावविभोर हो गए कथावाचक आचार्य श्री रजनीश शरण जी महाराज अयोध्या धाम जी ने कहा कि भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं कीं। बालकृष्ण सभी का मनमोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थीं मां उन्हें कहती थी कि प्रतिदिन तुम माखन चुरा के खाया करते हो तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण गोप-ग्वालों के साथ गोवर्धन पर्वत पर गए थे। वहां गोपिकाएं भोजन बनाकर उत्सव मना रहीं थीं श्रीकृष्ण के पूछने पर उन्होंने बताया कि आज के ही दिन देवों के स्वामी इंद्र का पूजन होता है। इससे प्रसन्न होकर इंद्र ब्रज में वर्षा करते हैं जिससे प्रचुर अन्न पैदा होता है भगवान कृष्ण ने कहा कि इंद्र में क्या शक्ति है। उनसे अधिक शक्तिशाली तो हमारा गोवर्धन पर्वत है। इसके कारण ही वर्षा होती है। हमें गोवर्धन की पूजा करनी चाहिए। बाद में श्रीकृष्ण की यह बात मानी गई और ब्रज में गोवर्धन पूजा की तैयारियां शुरू हो गई। बीच-बीच में कान्हा की झांकी भी प्रस्तुत की गई। इसे देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो उठे। इस मौके पर कल्लू प्रसाद गुप्ता सुनीता देवी गुप्ता अनसुइया देवी गुप्ता सुमन देवी गुप्ता राम जी गुप्ता लखन जी गुप्ता भरत जी गुप्ता आचार्य शिष्य अनूप कुमार गुप्ता आचार्य शिष्य पत्रकार आशीष गुप्ता आचार्य लवलेश गौतम पुनर्हुर आचार्य शिष्य पत्रकार उमाकांत दीक्षित पत्रकार शिष्य राजेश तिवारी महोतरा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह वर्मा व्यापार मंडल अध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्ता दीपक गुप्ता राकेश कुमार गुप्ता रत्नेश गुप्ता गुड्डा भईया जय टेंट अंकुश श्रीवास्तव बल्ली साहू टिंकू साथ सैकड़ों भक्तों ने कथा का रसपान कियाआदि मौजूद रहे
पूरी ख़बरें देखें — News Update