मानवाधिकार मीडिया
photo

जाम हटवाने पहुंचे दरोगा से उलझा बोलेरो चालक, बीच सड़क जमकर हुई नोकझोंक

baitullah khan • District Crime reporter • Maharajganj • 🕐 16 Nov 2026, 08:39 PM

महराजगंज। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बहादुरी-विश्रामपुर मार्ग पर सोमवार शाम करीब 6 बजे संकरे रास्ते पर साइड लेने को लेकर दो वाहन चालकों के बीच जमकर बहसबाजी हुई। इस दौरान सड़क पर लगे जाम को हटवाने पहुंचे थाने के उपनिरीक्षक से भी बोलेरो चालक की तीखी नोकझोंक हो गई जिससे मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम बहादुरी से विश्रामपुर जाने वाले मार्ग पर एक ट्रैक्टर और बोलेरो आमने सामने आ गए। रास्ता काफी पतला होने के कारण साइड लेने के प्रयास में बोलेरो का एक पहिया अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में उतर गया। इसी बात को लेकर बोलेरो और ट्रैक्टर चालक आपस में उलझ गए और बीच सड़क पर ही दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई जिससे मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई।सड़क जाम और विवाद की सूचना पाकर स्थानीय थाने के उपनिरीक्षक राजकुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। जाम की स्थिति को देखते हुए उन्होंने चालकों से वाहन किनारे करने को कहा। इसी बात पर बोलेरो चालक भड़क गया और मौके पर ही दरोगा से उसकी तीखी बहस व नोकझोंक शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख दरोगा राजकुमार ने तत्काल कोल्हुई थाने पर घटना की सूचना दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि वाहन चालकों के बीच साइड लेने को लेकर विवाद हुआ था जिस पर उप निरक्षक राजकुमार मौके पर पहुंचे थे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
59,560
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
9,40,854
Total Visitors