मानवाधिकार मीडिया
photo

वैभव विहार कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व

Manoj Sharma • रिपोर्टर • Lucknow • 🕐 16 Nov 2026, 06:27 PM

शिव शंकर मंदिर के पास उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, डूबते सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य लखनऊ। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा राजधानी लखनऊ में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में वैभव विहार कॉलोनी स्थित शिव शंकर मंदिर के पास छठ पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। पूजा स्थल को आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। पारंपरिक छठ गीतों की मधुर धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शाम होते ही कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा स्थल पर पहुंचे और पूरे विधि-विधान के साथ छठी मैया की आराधना की। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय निवासियों एवं पूजा समिति के सदस्यों ने मिलकर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली, ताकि व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मुन्ना लाल लोधी, आनंद कुशवाहा, इंद्रजीत सिंह, अजय सिंह, राजेश कुशवाहा, परमानंद, राकेश प्रजापति एवं संजय सिंह का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
59,560
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
9,40,854
Total Visitors