मानवाधिकार मीडिया
photo

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने की सघन गश्त

baitullah khan • District Crime reporter • Maharajganj • 🕐 16 Nov 2026, 05:39 PM

महराजगंज।भारत-नेपाल की खुली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने और सीमा पार से होने वाली तस्करी व अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए सशस्त्र सीमा बल और पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्र में सघन फुट पेट्रोलिंग की।संयुक्त टीम ने कोल्हुई थाना क्षेत्र के संवेदनशील माने जाने वाले काश खैरा घाट और उससे सटे पगडंडी रास्तों पर पैदल मार्च निकालकर सुरक्षा का जायजा लिया। गश्त के दौरान जवानों ने सीमावर्ती रास्तों से गुजरने वाले राहगीरों और संदिग्ध व्यक्तियों की बारीकी से जांच पड़ताल की। इसके साथ ही टीम ने सीमा से सटे गांवों के लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को देने की अपील की। इस दौरान थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह एस एस बी जवान सहित उपनिरीक्षक राजीव सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस कांस्टेबिल मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
59,560
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
9,40,854
Total Visitors