झाँसी भारत विकास परिषद भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा झांसी के अध्यक्ष अमित सराया की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि कल्पना सिंह प्रधानाचार्य जी के आतिथ्य में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर दतिया गेट में कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग की शाखा स्तरीय अखिल भारतीय भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में अग्रसेन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शिवपुरी रोड की टीम ने प्रथम स्थान एवं सरस्वती बालका विद्या मंदिर दतिया गेट की टीम में द्वितीय स्थान प्राप्त किया वरिष्ठ वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज शिवपुरी रोड की टीम ने प्रथम एवं अग्रसेन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अग्रसेन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शिवपुरी रोड से कनिष्ठ वर्ग में कुणाल प्रजापति एवं शैलेश जाटव तथा वरिष्ठ वर्ग में कु0 कौशिकी एवं कु0 रौनक पटेल ने प्रतिभाग किया।शाखा अध्यक्ष अमित सराया द्वारा प्रतियोगिता में सफल बच्चों को जानकारी दी गई कि अखिल भारतीय भारत को जानो प्रतियोगिता दिनांक 17 नवंबर 2026 को प्रांत स्तर पर अलडरिंच पब्लिक स्कूल उरई में संपन्न होगी, प्रान्त स्तरीय सम्पन्न होने वाली अखिल भारतीय भारत को जानो प्रतियोगिता में आपको सम्मिलित होना है। अनिल कुमार तिवारी आईपीपी, वीरेंद्र गुप्ता, गतिविधि सेवा संस्कार एवं प्रतियोगिता को संपन्न करने वाले अनूप खन्ना के द्वारा उपरोक्त दोनों विद्यालयों के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के बच्चों को पुरस्कृत कर उनका समर्थन किया गया। उपरोक्त प्रतियोगिताएं श्रीमती स्मिता सक्सेना प्रकल्प प्रभारी के संयोजन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। अंत में सचिव विनय जैन के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
पूरी ख़बरें देखें — News Update