दर्जनों बड़ी चोरियों और लूट की घटना का पुलिस ने अब तक नहीं किया खुलासा चोरियों की बढ़ती घटनाओं से बलुआ पुलिस की कार्यशैली पर उठा सवाल बलुआ पुल से ट्रक पास कराने के लिए पुल के पास खड़ी ट्रकों की लंबी कतार चहनिया, विगत डेढ़ में बलुआ थाने दर्जन भर बड़ी चोरियों और व्यापारी से लूट की घटना का बलुआ पुलिस ने अब तक खुलासा नहीं किया। बलुआ थाना प्रभारी द्वारा केवल एक मुश्त कार्य रात्रि में ट्रको से पुल से पास कराकर रुपया वसूलने का कार्य प्रतिदिन जारी है। बलुआ पुलिस द्वारा चोरियों और लूट की घटना का पर्दाफाश न करना कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है। इसे लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। बलुआ थाना क्षेत्र के दर्जन भर गांव में चोरी और लूट जो 14 नवंबर की रात में गुरेरा में पारस के घर लाखों की चोरी,11 नवंबर की रात में सरेश यादव के घर लाखों की चोरी,उसी रात में मजीदहा में प्राथमिक विद्यालय में चोरी,6 नवम्बर को चहनिया कस्बा में दिन दहाड़े मंगरू सेव के ज्वेलर्स की दुकान में लाखों की चोरी,6 नवम्बर की रात में पहाड़पुर में कमलाकांत यादव के घर लाखों की चोरी,29 अक्टूबर की रात में इटवा में राजकुमार प्रजापति के घर लाखों की चोरी,9 अक्टूबर को रामगढ़ में मुस्तफा के घर से दर्जन भर बकरिया चोरी,11 अक्टूबर को रामगढ़ में जोगिन्दर के घर से चोरी,2 अक्टूबर की शाम को मारपीट कर चहनिया के व्यवसाई से 1 लाख 20 हजार की लूट,1 अक्टूबर की रात को खंडवारी और हिनौता में काली माता मंदिर से लाखों के गहनों की चोरी,12 अगस्त की रात को बेलवानी में चंद्रिका मंदिर से हजारों रुपए के घंटा चोरी हुई थी। लगातार चोरियों से अब बलुआ पुलिस पर सवाल उठने लगा है। पुलिस आज तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है कि बीती रात चोरों ने नादी हनुमान गढ़ी मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी कर लिया। बलुआ पुलिस द्वारा केवल ट्रकों, गांजा तस्करों,अवैध मिट्टी खनन आदि जैसे अवैध वसूली पर ध्यान दिया जा रहा। शाम होते ही बलुआ रोड पर ट्रकों की लंबी लाइन लग जा रही है। आखिर किसके आदेश से ट्रकों को पास कराया जा रहा है।आखिर लगातार चोरिया इन्हीं के कार्यकाल में क्यों।
पूरी ख़बरें देखें — News Update