मानवाधिकार मीडिया
photo

प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर चांदी का मुकुट चोरी,आक्रोश नादी में हनुमान प्रतिमा से गायब मुकुट

VINEET GUPTA • Buro chief Chandauli • Chandauli • 🕐 16 Nov 2026, 12:19 PM

प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर चांदी का मुकुट चोरी,आक्रोश नादी में हनुमान प्रतिमा से गायब मुकुट चहनिया, बलुआ थाना क्षेत्र के नादी गांव स्थित प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर से बीती रात चोरों ने भगवान श्री हनुमान जी का 500 ग्राम चांदी का मुकुट चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों,श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है। चोर सीसी फुटेज में चोरी करते देखा गया है। नादी गांव स्थित हनुमान गढ़ी में हनुमान जी का प्राचीन मंदिर है। ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष भव्य कार्यक्रम होता है। बीती रात चोरों ने हनुमान जी प्रतिमा से चांदी का मुकुट चुरा लिया। सीसी फुटेज में चोर चोरी करते देखा गया है। मंदिर के पुजारी नंदलाल पाण्डेय ने बताया कि वे रोज की तरह सुबह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे थे। जब उन्होंने गर्भगृह का दरवाजा खोलकर देखा, तो हनुमान जी के शीश से चांदी का मुकुट गायब था। मुकुट नदारद देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मंदिर समिति के सदस्यों और आसपास के ग्रामीणों को दी। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस और बलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मंदिर परिसर और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए और चोरी गए मुकुट को बरामद कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
59,560
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
9,40,854
Total Visitors