मानवाधिकार मीडिया

श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन राजा परीक्षित जन्म और वामन अवतार की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

संदीप यादव • चीफ कोऑर्डिनेटर • Ayodhya • 🕐 16 Nov 2026, 09:32 AM

श्री मदभागवत कथा के तीसरे दिवस राजा परीक्षित जन्म और वामन अवतार की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु संदीप यादव अयोध्या रुदौली नगर के मोहल्ला पूरे काज़ी में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस पर कथा व्यास पंडित मनोज पाण्डेय महाराज ने राजा परीक्षित जन्म, एवं श्राप, भगवान वामन के अवतार और दानवीर राजा बलि के हृदय स्पर्शी प्रसंग की अत्यंत रोचक कथा कही। अभिमन्यु पुत्र परीक्षित की कथा का वर्णन करते हुए कथा ब्यास ने कहा कि परीक्षित जब गर्भ में थे उनके जन्म से पूर्व ही श्रीकृष्ण जी महाराज ने उनकी रक्षा की थी। माता उत्तरा के गर्भ में अश्वत्थामा के ब्रह्मास्त्र से उनकी रक्षा स्वयं भगवान ने की। इसलिए उनका नाम परीक्षित पड़ा। आगे चलकर शमीक ऋषि द्वारा उन्हें सात दिन में तक्षक नाग द्वारा डसे जाने का श्राप मिला। इसी श्राप के कारण राजा परीक्षित ने गंगा तट पर शुकदेव जी से भागवत कथा का श्रवण किया और मोक्ष को प्राप्त हुए। वामन अवतार के प्रसंग में कथा व्यास ने कहा कि जब राजा बलि का दान और पराक्रम बढ़ गया, तब भगवान ने वामन रूप धारण कर यज्ञशाला में पहुंचकर भगवान ने राजा बलि से तीन पग भूमि का दान मांगा। राजा बलि ने वचन दे दिया। भगवान ने दो पग में पृथ्वी और स्वर्ग को नाप लिया। तीसरे पग के लिए दानवीर बलि ने अपना मस्तक झुका दिया। भगवान ने प्रसन्न होकर उन्हें पाताल का राज्य प्रदान किया। उन्होंने कहा कि राजा बलि जैसा दानी इस संसार में दूसरा नहीं हुआ, जिसने अपना सर्वस्व भगवान को अर्पित कर दिया। दान ही सबसे बड़ा धर्म है, और वचन की रक्षा ही सबसे बड़ी तपस्या है। कथा के दौरान पूरा पंडाल जय श्री कृष्ण राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा। कथा के हर्षितिरेक में पंडाल में उपस्थित नर नारी आह्लादित हो गए। आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ तृतीय दिवस की कथा का विराम हुआ। कथा के आयोजक लक्ष्मी नारायण मिश्र एवं उनके परिजनों ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। जिसमें प्रमुख रूप से जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता अभय वैश्य, डा आनन्द वैश्य, आशीष शर्मा, नीरज द्विवेदी, अंजनी अग्रवाल, राजेश मिश्रा, रजनीश एवं मनोज कुमार मिश्रा सहित काफी संख्या में गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
50,312
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
8,81,294
Total Visitors