आखिर इन महाशय के विरुद्ध कब दर्ज होगी रिपोर्ट ग्यारह दिन पूर्व मोतीगंज थाने को दी गई लिखित तहरीर गोंडा।ग्राम प्रधान नौबरा द्वारा बंजर की भूमि की पैमाइस कराने के लिए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें तीन नवंबर 26 को राजस्व टीम ने पुलिस टीम की मौजूदगी में बंजर भूमि का सीमांकन कराया गया।बंजर की भूमि हनुमान पुत्र काली प्रसाद ग्राम वासी के कब्जे में पायी गयी, इसी बात से क्रोधित होकर अवनीश, रजनीश व विक्की पुत्र गण हनुमान के द्वारा सोशलमीडिया के माध्यम से अभद्र भाषा, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी जा रही है। साथ ही अवैध असलहे,बंदूक व तलवार) दिखा कर डराने व धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। इस आशय का शिकायती पत्र 4 नवंबर को शिवराम वर्मा निवासी ग्राम नौबरा ने मोतीगंज थाने को दिया गया लेकिन ग्यारह दिनों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पूरी ख़बरें देखें — News Update