लखनऊ नगर निगम जोन-7 के अंतर्गत इस्माईलगंज द्वितीय वार्ड संख्या 43 में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर एक तस्वीर सामने आई है, जो नगर निगम के स्वच्छता अभियान पर सवाल खड़े कर रही है, एक तरफ नगर निगम को स्वच्छता अभियान में तीसरा स्थान मिलने की बात सामने आ रही है, वहीं दूसरी तरफ अजय नगर पूर्व पार्षद कार्यालय रुद्र प्रताप सिंह के ठीक सामने बजबजाती हुई नालियों की यह तस्वीर जमीनी हकीकत बयां कर रही है, जानकारी के मुताबिक स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि 1 महीने पहले नगर निगम के कर्मचारियों ने पत्थर हटाया था मगर सफाई नाम मात्र की, जिसका खामियाजा वहीं के दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है बदबूदार गंदगी के साथ-साथ नालियां बज बजा रही हैं, हिंदू सनातन धर्म का महापर्व छठ पूजा के दिन लोग यहां से निकलेंगे, यहीं से ठीक 100 मीटर की दूरी पर सनातन धर्म मंदिर है जहां पर लोग छठ पूजा का महापर्व बड़े ही धूमधाम से करते हैं, मगर सबसे बड़ी बात है की मुख्य मार्ग पर इतनी बदबूदार गंदगी भरे नाले से जो बदबू आ रही है, इसका सामना करके लोगों को यही से निकालना पड़ेगा,तस्वीर में गंदे नाली के ऊपर अव्यवस्थित पड़े सीमेंट के ढक्कन साफ नजर आ रहे हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर स्वच्छता अभियान की रैंकिंग धरातल पर दिखाई देने वाली सफाई व्यवस्था में इतना अंतर क्यों है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की नजर इस ओर नहीं पड़ रही है? क्या स्वच्छता अभियान सिर्फ कागजों और रैंकिंग तक ही सीमित रह गया है? अब देखना होगा कि नगर निगम जोन-7 के जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का संज्ञान लेकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराते हैं या फिर स्थानीय लोगों को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा... सवाल यह है कि रैंकिंग में तीसरा स्थान, तो वार्ड की सफाई व्यवस्था में यह बदहाली क्यों?
पूरी ख़बरें देखें — News Update