मानवाधिकार मीडिया

द्रोणाचार्य पुरस्कार ग्रहण करना वर्षों की तपस्या और समर्पण का सुखद प्रतिफल : धर्मेंद्र सिंह यादव

Ujendra Patel • Deputy Bureau Chief • Jhansi • 🕐 15 Nov 2026, 07:39 PM

झाँसी- विश्लेषक बृजेंद्र यादव से विशेष बातचीत में साझा किए अनुभव, खिलाड़ियों के योगदान को सराहा, पुरस्कार माता जी को किया समर्पित नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ बॉक्सिंग कोच धर्मेंद्र सिंह यादव ने खेल विश्लेषक बृजेंद्र यादव से विशेष बातचीत में अपने अनुभव, भावनाएं और इस उपलब्धि तक पहुंचने के सफर को साझा किया। उन्होंने कहा कि जीवन का यह ऐसा पल है, जिसके लिए वर्षों की तपस्या, पसीना और अटूट समर्पण लगा होता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कर-कमलों से यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करना उनके और उनके पूरे परिवार के लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य का क्षण है।धर्मेंद्र सिंह यादव ने कहा कि एक कोच का सफर केवल रिंग के अंदर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने तक सीमित नहीं होता, बल्कि उसका सबसे बड़ा सपना अपने खिलाड़ियों को इस काबिल बनाना होता है कि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का तिरंगा ऊंचा लहरा सकें। उन्होंने अपने प्रशिक्षण में तैयार हुए खिलाड़ियों का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास कृष्ण, कविंदर सिंह बिष्ट, मनीष कौशिक, मनोज कुमार, अखिल कुमार, एस. सुरेश और गौरव सोलंकी सहित अनेक मुक्केबाजों ने देश का गौरव बढ़ाया है। वर्ष 2002 से लेकर अब तक उनके मार्गदर्शन में कई प्रतिभाशाली मुक्केबाज सामने आए, जिनमें अनेक खिलाड़ी अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित हुए हैं।उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वह अपने इस प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार को अपनी माता जी को समर्पित करना चाहते हैं। उन्हीं की प्रेरणा और आशीर्वाद के कारण वह बॉक्सिंग से जुड़ सके और इस मुकाम तक पहुंचे। उनके बड़े भाइयों ने भी हर कदम पर उनका पूरा सहयोग और समर्थन किया। धर्मेंद्र सिंह यादव ने अपने शुरुआती बॉक्सिंग कोच सरदार एस.आर. सिंह के योगदान को भी याद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन ने खेल जीवन की मजबूत नींव तैयार की। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि उन सभी खिलाड़ियों, शिष्यों, परिवारजनों और सहयोगियों की मेहनत और विश्वास का प्रतिफल है, जिन्होंने उनके सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी के सहयोग और आशीर्वाद से ही उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने बॉक

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
52,062
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
8,30,982
Total Visitors