मानवाधिकार मीडिया
photo

भागवत कथा के पांचवे दिन कृष्ण जन्म के साथ बाल लीलाओं का हुआ वर्णन

Umang gupta • Tahseel repotar • Banda • 🕐 15 Nov 2026, 07:13 PM

उमंग गुप्ता आशीष बाबा तहसील अतर्रा श्रीमद्भागवत कथा सुनाते आचार्य श्री रजनीश शरण जी महाराज अयोध्या धाम अतर्रा बांदा.....नगर के गौरा बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भा भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य श्री रजनीश शरण जी महाराज अयोध्या धाम जी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग एवं उनकी मनोहारी बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा पंडाल में भक्ति और उल्लास की अनूठी छटा देखने को मिली। कथा व्यास ने कहा कि जब पृथ्वी पर धर्म का ह्रास होने लगता है और अधर्म अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाता है, तब धर्म की स्थापना तथा दुष्टों के विनाश के लिए भगवान विष्णु विभिन्न रूपों में अवतार लेते हैं। उन्होंने मथुरा के अत्याचारी राजा कंस के आतंक का वर्णन करते हुए बताया कि कंस ने अपनी बहन देवकी और बहनोई वसुदेव को कारागार में बंद कर दिया था। उसने देवकी की सात संतानों को जन्म लेते ही निर्दयतापूर्वक मार डाला। इसके बाद आठवें पुत्र के रूप में भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लेकर अत्याचार के अंत और धर्म की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया इसके बाद कथा व्यास आचार्य श्री रजनीश शरण जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी, गोपियों के साथ मनोहारी प्रसंगों और उनकी अद्भुत लीलाओं का ऐसा सजीव वर्णन किया कि श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर कथा का रसपान करते रहे। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भा भागवत कथा केवल श्रवण का माध्यम नहीं, बल्कि मानव जीवन को सद्मार्ग पर ले जाने वाली आध्यात्मिक साधना है। जो श्रद्धालु सच्चे मन और श्रद्धाभाव से भागवत कथा का श्रवण एवं रसपान करता है, उसे भगवान की कृपा प्राप्त होती है और वह परम गति की ओर अग्रसर होता है। इस पावन अवसर पर कल्लू प्रसाद गुप्ता सुनीता देवी गुप्ता अनसुइया देवी गुप्ता सुमन देवी गुप्ता राम जी गुप्ता लखन जी गुप्ता भरत जी गुप्ता आचार्य शिष्य अनूप कुमार गुप्ता उमंग आशीष बाबा गुप्ता लवलेश गौतम सिद्धार्थ गुप्ता दीपक गुप्ता राकेश कुमार गुप्ता रत्नेश गुप्ता गुड्डा भईया जय टेंट अंकुश श्रीवास्तव बल्ली साहू सोनू गुप्ता टिंकू साथ सैकड़ों भक्तों ने कथा का रसपान किया

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
52,062
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
8,30,982
Total Visitors