सराय घाट पर छठी मइया के जयकारों के बीच व्रती महिलाओं ने दिया संध्याकालीन अर्घ्य, विकास सिंह की व्यवस्थाओं की दिखी झलक 10 वर्षों से निजी खर्च पर घाट की साफ-सफाई और छठ पूजा की व्यवस्था करा रहे विकास सिंह, माताओं-बहनों के लिए निःशुल्क चाय और दूध की भी व्यवस्था सराय, चंदौली। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रविवार की शाम ग्राम सभा सराय स्थित सराय घाट पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को विधि-विधान से सायंकालीन अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। घाट पर छठी मइया के जयकारों और पारंपरिक छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर समाजसेवी विकास सिंह द्वारा घाट पर की गई व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से सहायक रहीं। विकास सिंह पिछले 10 वर्षों से लगातार अपने निजी खर्च पर सराय घाट की साफ-सफाई और छठ पूजा की संपूर्ण व्यवस्था कराते आ रहे हैं। इस वर्ष भी घाट की सफाई, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासनिक व्यवस्था भी रही। विकास सिंह की ओर से छठ व्रती माताओं और बहनों के लिए सुबह निःशुल्क चाय एवं दूध की व्यवस्था भी रखी गई है। आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की झांकियां भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। विकास सिंह ने क्षेत्र की सभी माताओं और बहनों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में सराय घाट पहुंचकर छठ पूजा में शामिल हों। उन्होंने कहा कि छठी मइया के इस पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की सेवा और घाट की व्यवस्था करना उनके लिए पिछले दस वर्षों से निरंतर चल रहा सेवा कार्य है। आयोजन समिति में अध्यक्ष विशाल सिंह (शालू), उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह (टिंकू), कोषाध्यक्ष जुगनू मिश्रा, मंत्री रंजीत सिंह और महामंत्री आलोक यादव सहित सभी कार्यकर्ता व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं।
पूरी ख़बरें देखें — News Update