मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उपायुक्त ने किया नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 15 Nov 2026, 06:47 PM

बिरसानगर में श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, जिलावासियों को झारखंड स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं जमशेदपुर, झारखंड। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला उपायुक्त राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने महान जननायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बिरसानगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संघर्ष का महान प्रतीक बताया गया। उनके विचारों और संघर्षों को याद करते हुए अधिकारियों ने उनके आदर्शों पर चलने तथा समाज और राज्य के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने समस्त जिलावासियों को झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जोहार कहा। उन्होंने धरती आबा के आदर्शों को आत्मसात करने और झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा एवं अस्मिता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संदेश दिया।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
52,062
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
8,30,982
Total Visitors