मानवाधिकार मीडिया
photo

शुजागंज पुलिस ने 15 दिनों में 80 वाहनों के काटे चालान, संदिग्धों की भी सघन चेकिंग

Fateh khan • संवाददाता • Ayodhya • 🕐 15 Nov 2026, 06:29 PM

रूदौली (अयोध्या)। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शुजागंज पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए 1 से 15 नवंबर तक 80 वाहनों के चालान किए। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 15 बुलेट पर कार्रवाई की गई, जबकि एक बाइक सीज और काली फिल्म लगी दो कारों का चालान किया गया। बिना हेलमेट, तीन सवारी और तेज रफ्तार वाहन चालकों पर भी शिकंजा कसा गया। चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह मय पुलिस फोर्स के क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर रहे हैं। एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में चल रहे अभियान से नियमों की अनदेखी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
52,062
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
8,30,982
Total Visitors