अपने विधानसभा क्षेत्र गौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलया स्थित अमृत सरोवर पर आयोजित पावन छठ_पूजा "संध्या अर्घ्य" महापर्व में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओ, माताओं-बहनों एवं क्षेत्रवासियों के साथ इस महापर्व की पवित्रता और भक्ति भाव का साक्षी बना। इस पावन अवसर पर छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव की आराधना कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामना किया। छठ महापर्व हमारी लोक संस्कृति, अटूट आस्था, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक समरसता का अनुपम प्रतीक है। हमारी सांस्कृतिक परंपराएं यूं ही निरंतर समृद्ध होती रहें और गौरा की धरती पर सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे।
पूरी ख़बरें देखें — News Update