लखनऊ में श्री विश्वकर्मा संस्कृति सेवा समिति की ओर से छठवां छठ पूजा का भव्य आयोजन सिपाही चौराहे के पास किया गया। चार दिवसीय छठ महापर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं, स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान व्रती महिलाओं ने विधि-विधान के साथ डूबते सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। छठ महापर्व के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा की तैयारियों के साथ पहुंचीं। वहीं पुरुषों, महिलाओं और छोटे बच्चों सहित आसपास के क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। सूर्य उपासना और लोक आस्था के इस महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। गौरतलब है कि छठ पूजा बिहार सहित उत्तर प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। यह पर्व लोक आस्था, स्वच्छता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कन्हैया प्रसाद, आयोजक सनी शाह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव सुरेश पंडित, उपेंद्र कुशवाहा, अनूप शर्मा, प्रदीप अवस्थी, पवन शाह, प्रदीप गौड़, दिलीप कुशवाहा, मोगल प्रसाद, शैलेंद्र गुप्ता, मुन्ना पंडित, मोहम्मद राहिल अमित कुशवाहा, रमेश शर्मा, श्रीराम शाह, लाल बाबू, राम अवधेश वर्मा, ए.के शुक्ला, रियाज, विजय गौड़, सोनू कुमार, असलम, अतुल प्रताप सिंह, धीरज, नीरज, राजू, सुमित, अनीश कुशवाहा और दीनू साहू, नीरज तिवारी, मनोज कुमार प्रजापति, बसन्त कुमार गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, गणेश चौरसिया, पंडित गौरव मिश्रा, रंजन सैनी, सुनील कुमार, हरेराम, शैलेश श्रीवास्त सहित अन्य लोगों का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजन में आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया। समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
पूरी ख़बरें देखें — News Update