शंकरगढ़ में संपूर्ण थाना दिवस पर अधिकारियों का एक्शन थाना दिवस पर नहीं चलेगी टालमटोल 7 राजस्व मामले सामने आए कुर्सी छोड़कर खेत पर पहुंचे अफसर-लेखपाल के साथ करे पैमाइश मानवधिकार मीडिया डिप्टी ब्यूरो चीफ अजय द्विवेदी प्रयागराज प्रयागराज।शनिवार को शंकरगढ़ थाने में संपूर्ण थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस बार थाना दिवस सिर्फ कागजों पर नहीं हुआ, अधिकारियों ने कुर्सी छोड़कर गांव में जाकर जनता की समस्या को मौके पर देखा और निस्तारण का भरोसा दिलाया।थाना दिवस की अध्यक्षता एसडीएम बारा अर्पित कुमार ने की। उनके साथ एसीपी बारा वेदव्यास मिश्रा, थाना प्रभारी शंकरगढ़ प्रीतम कुमार तिवारी, आर.आई.,हल्का लेखपाल एवं पूरा शंकरगढ़ पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।थाना दिवस में कुल राजस्व से संबंधित 7 मामले आए।इनमें जमीन की पैमाइश, चकरोड पर कब्जा, खेत की मेड़बंदी, रास्ते का विवाद, विरासत / खतौनी में नाम दर्ज, अवैध कब्जा जैसे मामले प्रमुख रहे।फरियादी हाथ में प्रार्थना पत्र लेकर आए थे, कई तो सालों से तहसील और थाने के चक्कर काट रहे थे। इस बार उन्हें उम्मीद थी कि थाना दिवस में ही उनकी समस्या का समाधान होगा। मौके पर भेजे गए संबंधित अधिकारी एसडीएम बारा अर्पित कुमार ने सभी 7 मामलों को गंभीरता से सुना। उन्होंने किसी भी मामले को टालने के बजाय मौके पर ही संबंधित अधिकारी को भेजने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा - "फरियादी को दौड़ाना नहीं है, अधिकारी खुद मौके पर जाकर देखेगा कि सच्चाई क्या है। कागज में नहीं, जमीन पर फैसला होगा।" खुद एसडीएम,एसीपी, थाना प्रभारी ने किया मौका मुआयना सबसे बड़ी बात यह रही कि अधिकारियों ने सिर्फ आदेश नहीं दिया, खुद मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।एसडीएम बारा अर्पित कुमार, एसीपी बारा वेदव्यास मिश्रा, थाना प्रभारी शंकरगढ़ प्रीतम कुमार तिवारी, आर.आई.एवं हल्का लेखपाल के साथ कई जगह मौका मुआयना किया गया।अधिकारी खेत की मेड़ पर पहुंचे, चकरोड पर पैदल चलकर देखा, कब्जे वाली जमीन की पैमाइश कराई, दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर सुना।कई जगह लेखपाल ने मौके पर ही नाप-जोख करके रिपोर्ट तैयार की, ताकि अगली तारीख पर ही मामले का निस्तारण हो सके। जनता ने कहा-ऐसा ही थाना दिवस चाहिए मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा -"अगर हर थाना दिवस पर एसडीएम-एसीपी खुद गांव में आकर ऐसे ही मुआयना करें, तो आधे झगड
पूरी ख़बरें देखें — News Update