मानवाधिकार मीडिया
photo

चहनिया खंडवारी विद्यालय के पास तीन दिन बाद बदला गया खराब ट्रांसफार्मर, 50-60 घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से लोग परेशान

VINEET GUPTA • Buro chief Chandauli • Chandauli • 🕐 15 Nov 2026, 12:39 PM

चहनिया खंडवारी विद्यालय के पास तीन दिन बाद बदला गया खराब ट्रांसफार्मर, 50-60 घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से लोग परेशान छठ पर्व के बीच बिजली-पानी का संकट, बच्चों की पढ़ाई भी हुई प्रभावित; विभागीय कर्मचारियों ने नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू किया चहनिया, चंदौली। चहनिया क्षेत्र की खंडवारी ग्राम सभा में खंडवारी विद्यालय के पास लगा ट्रांसफार्मर तीन दिनों से खराब होने के कारण लगभग 50 से 60 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व के बीच बिजली गुल होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तीन दिनों तक बिजली के साथ-साथ पानी का संकट भी बना रहा, जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई। ग्रामीणों की लगातार कोशिशों और बिजली विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से आखिरकार तीन दिन बाद खराब ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य शुरू किया गया। त्योहार के समय बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। वहीं, बिजली विभाग के जेई सुभाष यादव ने बताया कि त्योहार की वजह से ट्रांसफार्मर बदलने में कुछ देरी हुई है। नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है और आज ही विद्युत आपूर्ति तत्काल चालू कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
52,062
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
8,30,982
Total Visitors