मानवाधिकार मीडिया
photo

प्रधान पति सतीश गुप्ता द्वारा स्थापित शनि देव मंदिर को रामभरोस सोनकर दे रहे नई रूपरेखा, क्षेत्र में उत्साह का माहौल

VINEET GUPTA • Buro chief Chandauli • Chandauli • 🕐 15 Nov 2026, 12:34 PM

प्रधान पति सतीश गुप्ता द्वारा स्थापित शनि देव मंदिर को रामभरोस सोनकर दे रहे नई रूपरेखा, क्षेत्र में उत्साह का माहौल प्रधान पति सतीश गुप्ता द्वारा स्थापित मंदिर परिसर का हो रहा सुंदरीकरण, इसी महीने सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का होगा आयोजन चहनिया, चंदौली। चहनिया क्षेत्र की खंडवारी ग्राम सभा में पावर हाउस और खंडवारी विद्यालय के पास स्थित शनि देव महाराज के मंदिर को नया स्वरूप देने की पहल की जा रही है। खंडवारी ग्राम सभा के प्रधान पति सतीश गुप्ता द्वारा स्थापित इस मंदिर परिसर को आकर्षक रूप देने का कार्य खंडवारी निवासी रामभरोस सोनकर द्वारा कराया जा रहा है। उनके इस प्रयास से क्षेत्र के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। बताते चलें कि खंडवारी देवी इंटर कॉलेज के सामने स्थित शनि देव महाराज के मंदिर में दूर-दराज के क्षेत्रों से महिलाएं एवं अन्य श्रद्धालु नियमित रूप से पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिर के प्रति लोगों की आस्था को देखते हुए परिसर को नई रूपरेखा देने का कार्य किया जा रहा है। वहीं, इसी महीने मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान पति सतीश गुप्ता ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना में शामिल होने और भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
52,062
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
8,30,982
Total Visitors