खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम चहनिया रानेपुर स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय में रस्साकसी करते बच्चे चहनिया, चहनिया रानेपुर स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने दौड़, टॉफ़ी दौड़,बैलून दौड़, सेक दौड़,स्पून दौड़, बत्तख दौड़,रस्साकसी आदि खेल आयोजित हुआ। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक खेल स्पर्धा में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता शाम तक चला। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक आरती झा और प्रिंसिपल अनिल जोसेफ ने जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया। प्रतियोगिता में सर्वप्रथम मशाल दौड़ आयोजित हुआ। तपश्चात फस्ट वन 30 मिटर की रेस में कुलदीप यादव और आदित्य यादव प्रथम,सेकेंड सी 80 मीटर में सुहाना यादव प्रथम,थर्ड ए और बी 400 मीटर में आर्यन यादव, टॉफी रेस में स्वरांश,बैलून रेस में ऋषभ यादव,सेक रेस में मुकुल माधव मिश्रा,स्पून रेस आन्या,बत्तख रेस में आशु यादव,पार्टनर रेस में प्रियांशी और श्रेया, जम्प रेस में पिहू गुप्ता, काउ रेस में अंशिका यादव,शटल रेस में सौम्या यादव, कोन बैलेंसिंग में सृष्टि सिंह,वन लेग रेस अनिकेत यादव,रस्सा कस्सी में अलग अलग टीम बनाकर प्रतियोगिता हुआ। इस दौरान प्रिंसिपल अनिल जोसेफ ने कहा कि यह खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ साथ आगे की कम्पटीशन के लिए हर वर्ष आयोजित होता है। बच्चों का भविष्य केवल पढ़ाई से ही नहीं बल्कि खेलकूद से भी होता है। प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर उमेश सिंह यादव,प्रज्वल मिश्रा,अरबिंद कुमार,अनिल सिंह,अरबिंद कुमार,अभिनव चतुर्वेदी,दीपक तिवारी,योगिता सिंह,विपिन दास आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
पूरी ख़बरें देखें — News Update