मानवाधिकार मीडिया
photo

रायबरेली: अवैध कच्ची शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 30 लीटर शराब बरामद

Atul jauhari • Bureau chief • Rae Bareli • 🕐 15 Nov 2026, 06:57 AM

500 किलोग्राम लहन मौके पर किया गया नष्ट, आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज रायबरेली। जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत थाना गुरुबक्शगंज क्षेत्र के ग्राम घाटमपुर और पथरीगढ़ में अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश दी गई। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार के नेतृत्व में गुरुबक्शगंज पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने संदिग्ध घरों और अवैध शराब निर्माण के अड्डों की तलाशी ली। इस दौरान टीम ने कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। वहीं, मौके पर लगभग 500 किलोग्राम लहन बरामद कर नष्ट कराया गया, जिसका इस्तेमाल कच्ची शराब बनाने में किया जाता है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल दो अभियोग भी पंजीकृत किए गए। प्रशासन ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान जारी रखने की बात कही है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
52,062
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
8,30,982
Total Visitors