सूरत ग्रामीण | तांतीथैया 15 और 16 नवंबर 2026 को छठ पूजा के पावन पर्व को लेकर तांतीथैया गांव में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। तांतीथैया की सरपंच जिगिशा बेन देसाई एवं सिद्धार्थ भाई की अध्यक्षता में तथा पुलिस के सहयोग से छोटी नहर से लेकर बड़ी नहर तक लगभग एक किलोमीटर के क्षेत्र में छठ पूजा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंडप और रोशनी (लाइट) की व्यवस्था भी की गई है, ताकि छठ व्रतियों को पूजा-अर्चना करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। छठ व्रतियों की सुविधा और आस्था को ध्यान में रखते हुए की गई यह पहल सराहनीय है। रिपोर्ट: ऋषि कौशल
पूरी ख़बरें देखें — News Update