मानवाधिकार मीडिया
photo

बाल दिवस पर लोकनाथ महाविद्यालय में दिखा उत्साह, प्रबंधक धनंजय सिंह ने बच्चों को दिया शिक्षा और संस्कार का संदेश

VINEET GUPTA • Buro chief Chandauli • Chandauli • 🕐 14 Nov 2026, 10:05 PM

बाल दिवस पर लोकनाथ महाविद्यालय में दिखा उत्साह, प्रबंधक धनंजय सिंह ने बच्चों को दिया शिक्षा और संस्कार का संदेश छात्र-छात्राओं के बीच बाल दिवस का आयोजन, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश रामगढ़, चंदौली। बाल दिवस के अवसर पर लोकनाथ महाविद्यालय रामगढ़ में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह के नेतृत्व में बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा, संस्कार और उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक धनंजय सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी प्रतिभा को निखारना, उन्हें बेहतर शिक्षा देना और अच्छे संस्कारों से जोड़ना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आयोजन के माध्यम से बाल दिवस को शिक्षा, संस्कार, अनुशासन, सेवा भावना और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से जोड़ा गया। इस अवसर पर डॉ. रितेश कुमार गुप्ता, डॉ. गोविंद नारायण, डॉ. नीलम प्रजापति, डॉ. बिंदु श्रीवास्तव, रफत जहां, अवधेश सिंह, भृगुनाथ पाठक, रितेश कुमार पांडेय, पीयूष कुमार राय, प्रेमचंद, सजवंत, डब्बू सहित छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
52,062
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
8,30,982
Total Visitors