मानवाधिकार मीडिया
photo

JAMSHEDPUR : छठव्रतियों के घर पहुंच श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद, छठी मइया से मांगी सुख-समृद्धि की कामना

MANINDAR MANISH • Reporter • East Singhbhum • 🕐 14 Nov 2026, 09:33 PM

खरना के पावन अवसर पर घर-घर पहुंचकर लिया प्रसाद, आस्था और भक्ति में सराबोर दिखे श्रद्धालु जमशेदपुर, झारखंड। लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। छठव्रतियों ने पूरे विधि-विधान और शुद्धता के साथ खरना का प्रसाद तैयार कर भगवान भास्कर एवं छठी मइया की पूजा-अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठव्रतियों के घर पहुंचे और पूरी श्रद्धा के साथ खरना का प्रसाद ग्रहण किया। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर छठी मइया के प्रति अपनी आस्था प्रकट की तथा परिवार और समाज के सभी लोगों के सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। छठ महापर्व के इस पावन अवसर पर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल भी देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने छठी मइया से सभी के जीवन में खुशहाली लाने और परिवारों की मनोकामनाएं पूर्ण करने का आशीर्वाद मांगा। खरना के साथ ही छठ महापर्व के कठिन 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होती है। अब श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ अस्ताचलगामी एवं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की तैयारी में जुट गए हैं। चार दिवसीय इस महापर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
52,062
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
8,30,982
Total Visitors