न्यू सेंट्रल एकेडमी कपारी शंकरगढ़ में बाल मेला पर बच्चों ने दिखाई अनोखी प्रतिभा मानवधिकार मीडिया अजय द्विवेदी चाट-पकौड़ी से लेकर खिलौनों तक की दुकानों पर उमड़ी भीड़ प्रयागराज न्यू सेंट्रल एकेडमी कपारी शंकरगढ़ में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में बड़े हर्ष-उल्लास के साथ मनाया गया। इस सुअवसर पर बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया।सुबह से ही विद्यालय परिसर गुब्बारों, झंडियों, रंग-बिरंगी सजावट और बच्चों की किलकारियों से गूंज उठा। ऐसा लग रहा था जैसे पूरा स्कूल ही एक मेले में बदल गया हो। नन्हे दुकानदारों ने मोह लिया मन बाल मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भांति-भांति प्रकार की दुकानों का स्टॉल लगाकर लोगों का मन मोह लिया।किसी ने चाट-पकौड़ी, गोलगप्पे, समोसे की दुकान लगाई, तो किसी ने मोमो, मैगी, चाय की।किसी ने खिलौनों, गुब्बारों, कलम-कॉपी की दुकान लगाई, तो किसी ने मेहंदी, पेंटिंग, फेस पेंटिंग की।किसी ने गेम्स, रिंग डालो, गुब्बारा फोड़ो का स्टॉल लगाया, तो किसी ने हस्तशिल्प और विज्ञान मॉडल दिखाए।बच्चे एकदम पक्के दुकानदार बन गए थे -आइए, आइए, ताजा गरम समोसा ले जाइए!दीदी, एक बार खेलकर देखिए, इनाम पक्का!ऐसी आवाजों से पूरा परिसर गूंज रहा था।हाथ में छोटी-छोटी पर्ची, गले में आईडी कार्ड, चेहरे पर मुस्कान - बच्चे हिसाब-किताब, पैसे लेना-देना, ग्राहक को मनाना - सब कुछ खुद सीख रहे थे। अभिभावकों और नगर वालों ने बढ़ाई रौनक बाल मेले में अभिभावकों के साथ-साथ आस-पास के लोग भी पहुंचकर बाल मेले की रौनक बढ़ा दी।मां-बाप अपने बच्चों की दुकान देखकर गर्व से फूले नहीं समा रहे थे। कोई माता-पिता अपने बेटे की चाट की दुकान पर गोलगप्पा खा रहे थे, तो कोई अपनी बेटी की मेहंदी वाली दुकान पर मेहंदी लगवा रहे थे।विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों ने भी पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।शिक्षक भी बच्चों के साथ ग्राहक बनकर घूम रहे थे, बच्चों का हौसला बढ़ा रहे थे।
पूरी ख़बरें देखें — News Update