मानवाधिकार मीडिया
photo

बृजनंदनी ग्रुप आफ स्कूल्स में छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया गया। बृजनन्दनी कान्वेंट स्कूल में छठ पूजा करती विद्यालय कि छात्राएं।

VINEET GUPTA • Buro chief Chandauli • Chandauli • 🕐 14 Nov 2026, 07:18 PM

बृजनंदनी ग्रुप आफ स्कूल्स में छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया गया। बृजनन्दनी कान्वेंट स्कूल में छठ पूजा करती विद्यालय कि छात्राएं। चहनिया, चहनियां कस्बा स्थित बृजनंदनी ग्रुप आफ स्कूल्स में बच्चों के मनमोहक प्रस्तुति से विद्यालय परिसर में छठ उत्सव का माहौल ही बना दिया। छठ गीतों से बने भक्तिमय माहौल में परिसर में उपस्थित सभी लोगों माता छठ की गीत संगीत सुन भक्तिमय के साथ भाव विभोर हो गये।इस अवसर पर विद्यालय के चैयरमेन बिरजू अग्रहरि ने छठ महापर्व की बधाई देते हुए बच्चों को छठ और प्रकृति का माहात्म्य बताते हुए कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति का उज्जवल प्रतिक जो सूर्य उपासना के माध्यम से प्रकृति और मानव के मधुर संबंध का संदेश देता है।छठ महापर्व सिर्फ पूर्वी भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में प्रचलित हो रहा है। यह महापर्व प्रकृति और अध्यात्म के बीच की एक सुंदर सामंजस्य को भी दिखलाता है। यह महापर्व हमें धरती पर विद्यमान प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण को बल देने की बात करता है। यह महापर्व बताता है कि कभी भी किसी विपरीत परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए। जिसका अवसान हो रहा है, उसके उदय होने की भी प्रबल संभावना है। बस हम अपने कर्म करते रहें।वही विद्यालय के छात्राओं ने लोकगीत, नृत्य, पारंपरिक झांकी प्रस्तुत व सांस्कृतिक छठ गीतों से कांच ही बांस के बहंगिया बहगी लचकत जाय, भोरवे में नदियां नहाइला आदि के मानाईला हो,रथवा चढ़ी आवे ले सूरजमल, उगा हे सूरज देव अरख के बेरवा पुजन के बेरवा,शीतली बयारिया शीतल दूजे पानिया आदि छठ गीत संगीत प्रस्तुत कर भक्तिमय वातावरण करते हुए सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर चैयरमेन बिरजू अग्रहरि,विद्यालय निदेशक डा, अखिलेश अग्रहरि, सचिव नंदनी अग्रहरि,सह सचिव अमृताजंली अग्रहरि,प्राचार्या दीपानिता चक्रवती, डा, आशुतोष त्रिपाठी,अरुण राय, संध्या रानी, अल्पना जायसवाल, विना अग्रहरि, अर्पिता तिवारी, अर्चना गुप्ता,आदि लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
52,062
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
8,30,982
Total Visitors