केनफाउंट एकेडमी में मना छठ पर्व व बाल दिवस,बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग महराजगंज।जनपद के कोल्हुई क्षेत्र में स्थित केनफाउंट सीनियर एकेडमी रुद्रपुर शिवनाथ में शनिवार को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के दौरान छठ महापर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को दर्शाते हुए सूर्य उपासना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता तथा छठी मैया की आराधना का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता के महत्व से परिचित कराया गया। वहीं बाल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में बच्चों के लिए विभिन्न विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया।जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार रामचंद्रन एवं निर्देशिका श्रीमती प्रिया पी0 एन0 ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, सांस्कृतिक चेतना, रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य वारिस सिद्दीकी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
पूरी ख़बरें देखें — News Update