मानवाधिकार मीडिया
photo

घर में घुसकर लाखो की चोरी गुरेरा में चोरी के बाद बिखरा सामान

VINEET GUPTA • Buro chief Chandauli • Chandauli • 🕐 14 Nov 2026, 06:03 PM

घर में घुसकर लाखो की चोरी गुरेरा में चोरी के बाद बिखरा सामान चहनिया, बलुआ थाना क्षेत्र के गुरेरा गांव में बीती रात चोरो ने पारस यादव के मकान में घर में घुसकर कमरो का ताला तोड़कर बारह हजार रूपये नगदी, बेशकीमती गहने, बेशकीमती साड़ियोें को लकर चम्पत्त हो गये। चोरी की जानकारी सुबह होने पर हुई। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। गुरेरा गांव के रहने वाले पारस यादव किसान है। छोटे भाई आर्मी में और उससे छोटा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते है। बीती रात चोरों ने घर में घुसकर कमरो का ताला तोड़कर लाखों के गहने और बारह हजार नकद चुरा ले गए। सुबह जब परिजन सो कर उठे तो कमरों का ताला टूटा दरवाजा खुला तथा सामान अस्त-व्यस्त देखकर उनके होश उड़ गये। परिजनो की सूचना पर पहुची पुलिस छानबीन में जुट गयी। वही चोरो ने 500 मीटर दूर सिवान में ले जाकर करीब पांच छः बक्से खेत में तोड़कर उसमें का सामान लेकर चले गये। वही पुलिस ने जाकर उसकी जांच पड़ताल की। इस प्रकार बलुआ थाना क्षेत्र में दो दिनों के अन्दर तीसरी चोरी की बड़ी घटनाओं से लोगों में आक्रोस पनपने लगा है। चोर आये दिन मन्दिर, घर,विद्यालयों को निशाना बना रहे और पुलिस व उसकी पीआरबी पुलिस हुटर लाईट जलाकर रात्रि में गस्त के दौरान बाइक के नाम व नम्बर नोट करने में जुटी हुई है। जिससे चोर बड़े ही आराम से पुलिस का लोकेशन लेकर अपने कारनामें को अंजाम देने से बाज ही आ रहे है। वही लोगों ने इस ओर पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए लगातार हो रही चोरियो पर अंकुश लगवाये जाने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
52,062
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
8,30,982
Total Visitors