उमंग गुप्ता आशीष बाबा श्रीमद्भागवत कथा सुनाते आचार्य श्री रजनीश शरण जी महाराज अयोध्या धाम गौरा बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री मद भागवत कथा के तीसरे दिन को आचार्य श्री रजनीश शरण जी महाराज अयोध्या धाम जी ने स्वयंभू मनु और उनकी पत्नी महारानी सतरूपा के प्रसंग की कथा सुनाई कथा में बताया गया कि मनु और सतरूपा से ही मानवता की उत्पत्ति हुई दोनों का तप और भक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए महाराज जी ने कहा कि जब मनु को यह आभास हुआ कि उनका जीवन बिना हरि भक्ति के व्यतीत हो गया, तो उन्होंने अपनी पूरी दुनिया से अलग होकर प्रभु के दर्शन की तीव्र अभिलाषा रखी इस यात्रा में उन्होंने अपने पुत्र उत्तानपाद को राज्य सौंपकर नैमिषारण्य तीर्थ की ओर प्रस्थान किया कथा में यह भी वर्णित किया गया कि मनु और सतरूपा ने 6,000 वर्षों तक जल का त्याग कर केवल वायु पर निर्भर रहते हुए तपस्या की। दस हजार वर्षों तक उन्होंने वायु का भी त्याग कर दिया। उनकी इस अडिग तपस्या से भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश भी प्रभावित हुए और कई बार मनु के पास आकर उन्हें प्रलोभित किया, लेकिन वह अपने संकल्प में अडिग रहे श्रीमद्भागवत कथा सुनते भक्तगण भगवान श्री कृष्ण ने आकाशवाणी से उनका दर्शन किया और उनसे वर मांगने को कहा। मनु ने दंडवत होकर भगवान से आग्रह किया कि वह अपना दिव्य रूप दिखाएं, जो शिवजी और काकभुसुंडि जैसे परम भक्तों के मन में सदा रहता है। भगवान श्याम वर्ण में प्रकट हुए और मनु-सतरूपा ने उनके दर्शन कर अपने जीवन को धन्य माना कथा के इस विशेष अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा का समापन श्रोताओं के मन को भक्ति और आस्था से भरने वाले संदेशों के साथ हुआ इस मौके में कल्लू प्रसाद गुप्ता सुनीता देवी गुप्ता अनसुइया देवी गुप्ता सुमन देवी गुप्ता राम जी गुप्ता लखन जी गुप्ता भरत जी गुप्ता दीपक गुप्ता राकेश कुमार गुप्ता रत्नेश गुप्ता गुड्डा भईया जय टेंट अंकुश श्रीवास्तव बल्ली साहू सोनू गुप्ता टिंकु रजनीश जी के साथ सैकड़ों भक्तों ने कथा का रसपान किया
पूरी ख़बरें देखें — News Update