रुदौली, अयोध्या। 14 नवंबर बाल दिवस के पावन अवसर पर समर्पण उत्थान सोसायटी एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय खैरनपुर, रुदौली में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पेंसिल, रबर, कटर एवं कॉपी सहित अन्य पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन हेतु पुनः पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय व्यापार संघ, लखनऊ के वरिष्ठ महामंत्री श्री आनंद सेन जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सर्वांगीण विकास एवं बेहतर शिक्षा के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। बाल दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प लेने का अवसर भी है। सोसायटी के कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने कहाँ जो आज बच्चे हैं इनमें से कोई डॉक्टर बनेगा कोई इंजीनियर कोई वैज्ञानिक तो कोई देश की सीमाओं की रक्षा करने वाला सिपाही हमें अपने बचपन को केवल मस्ती तक सीमित नहीं रखना है बल्कि अच्छी शिक्षा और अच्छे गुण को भी अपनाना है हमें कभी अपनी असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए क्योंकि असफलता ही हमें आगे बढ़ाने की सीख देती है अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन सोसायटी की वरिष्ठ सदस्य अमिता गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सोसायटी के प्रबंधक डॉ. विकास श्रीवास्तव, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरोज भारती, काजल आर्या, ऋतु, संजू, सफिया एवं संदीप कुमार सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
पूरी ख़बरें देखें — News Update