मानवाधिकार मीडिया
photo

।

पंकज विश्वकर्मा • Distt Reporter • Jaunpur • 🕐 14 Nov 2026, 03:31 PM

बाल दिवस पर प्राथमिक विद्यालय बिछलापुर में गूंजा बच्चों का उत्साह, बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य का दिया संदेश जौनपुर। बाल दिवस के पावन अवसर पर ग्राम सभा पतहना के काजीबाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय बिछलापुर में आयोजित कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर अपना गाँव अपनी सरकार टीम की ओर से सभी बच्चों, अभिभावकों, सम्मानित शिक्षकों एवं ग्रामवासियों को बधाई देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजकों ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सपनों को नई उड़ान देना, बेहतर शिक्षा, संस्कार और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। गांव के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए समाज के हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अपना गाँव अपनी सरकार के शशिधर चौहान ने किया। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मदरसा संचालक हाफिज जी, पन्नालाल, सभाजीत गौतम, महमूद भाई, विनय कुमार, राजेश गौतम, धर्मेंद्र चौहान, विजय भाई, उबलयासह, रामप्रसाद, बीडीसी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं प्राथमिक विद्यालय बिछलापुर के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बच्चों के बेहतर भविष्य, शिक्षा और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
52,062
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
8,30,982
Total Visitors