मानवाधिकार मीडिया
photo

खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित; एक को नोटिस

पंकज विश्वकर्मा • Distt Reporter • Jaunpur • 🕐 14 Nov 2026, 11:46 AM

जौनपुर। रबी फसलों की बुवाई के दौरान किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने खाद विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने नौपेड़वा, बरईपार, कलिंजरा बाजार और तेजीबाजार स्थित खाद बिक्री केंद्रों पर औचक छापेमारी कर जांच की। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर दो खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए, जबकि एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जांच के दौरान बिक्री में अनियमितता पाए जाने पर मेसर्स किसान फर्टिलाइजर, नौपेड़वा का लाइसेंस निलंबित किया गया। वहीं, अभिलेखों और सूचना बोर्ड में गंभीर कमियां मिलने पर मेसर्स रामानन्द प्रदीप कुमार, बरईपार का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा स्टॉक एवं रेट बोर्ड प्रदर्शित नहीं करने पर मेसर्स गुरु कृपा खाद भंडार, बरईपार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। वर्तमान में जिले में 39,154 मीट्रिक टन यूरिया, 13,031 मीट्रिक टन डीएपी और 6,615 मीट्रिक टन एनपीके का भंडार उपलब्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी जोत बही के अनुसार पीओएस (POS) मशीन पर अंगूठा लगाकर निर्धारित मूल्य पर ही खाद खरीदें। यदि कोई दुकानदार निर्धारित दर से अधिक कीमत मांगता है या खाद देने में आनाकानी करता है तो सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिला कृषि कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 8419021250 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन ने खाद विक्रेताओं को नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करने और खाद बिक्री में अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाददाता पंकज विश्वकर्मा

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
52,062
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
8,30,982
Total Visitors