मानवाधिकार मीडिया
photo

लोकप्रिय विधायक रामचंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक

संदीप यादव • चीफ कोऑर्डिनेटर • Ayodhya • 🕐 14 Nov 2026, 07:53 AM

लोकप्रिय विधायक रामचंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति (दृष्टि) की बैठक। अयोध्या में विकास की योजनाओं को मिलेगी तेज़ रफ्तार। 15 दिनों में धरातल पर उतारने का लक्ष्य। अयोध्या। प्रदेश सरकार द्वारा गठित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की पहली बैठक शुक्रवार को अयोध्या के विकास भवन में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास के साथ विरासत को जोड़ने के अभियान को आगे बढ़ाने तथा जनपद में संचालित विकास योजनाओं और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में रुदौली लोकप्रिय विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में जिला स्तरीय अनुश्रवण समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों की निगरानी करना और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि समिति की प्राथमिकता प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना होगी। इसके लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय बनाकर काम करना होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि विकास योजनाओं को गति देते हुए अगले 15 दिनों के भीतर उनके क्रियान्वयन को धरातल पर उतारने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। आगे रामचंद्र यादव ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता बेहद जरूरी है। अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें, ताकि आम जनता को सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। वहीं गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति के गठन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति के गठन से अब जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करने का अवसर मिलेगा। सरकार की योजनाएं समाज के सभी वर्गों के लिए हैं। और उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। अभय सिंह ने कहा कि आचार संहिता लागू होने से पहले विकास कार्यों को अधिक से अधिक पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि जनपद में विकास योजनाओं का लाभ जनता को मिल सके।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
57,919
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
7,78,920
Total Visitors