मानवाधिकार मीडिया
photo

14 नवंबर को निकलेगी भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा, 12 पुत्रों की झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

Atul jauhari • Bureau chief • Rae Bareli • 🕐 14 Nov 2026, 06:51 AM

प्रेस वार्ता कर अखिल भारतीय चित्रांश सनातन महासभा ने दी आयोजन की जानकारी, चित्रांश बंधुओं एवं नगरवासियों से शामिल होने की अपील रायबरेली। भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा आगामी 14 नवंबर 2026 को शहर में निकाली जाएगी। अखिल भारतीय चित्रांश सनातन महासभा (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस शोभायात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन की जानकारी देने के लिए गुरुवार को कैपिटल सिनेमा के सामने महासभा की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए महासभा के जिलाध्यक्ष कमल श्रीवास्तव ने बताया कि शोभायात्रा में भगवान श्री चित्रगुप्त जी का भव्य स्वरूप विशेष आकर्षण रहेगा। इसके साथ ही उनके 12 पुत्रों की आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएंगी, जो श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी। शोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां भी शामिल होंगी। कमल श्रीवास्तव ने कहा कि महासभा का मुख्य उद्देश्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी के आदर्शों, संस्कृति और सनातन परंपराओं का प्रचार-प्रसार करना तथा समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने समस्त चित्रांश बंधुओं एवं नगरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शोभायात्रा में सहभागिता करें और आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाएं। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता डॉ. विजय श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन दिनेश श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर महासभा के डॉ. बीएस सक्सेना, रविन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. बद्रीनाथ श्रीवास्तव, डॉ. रमेश श्रीवास्तव, इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव 'काजू', राजू श्रीवास्तव, सुरेन्द्र दयाल श्रीवास्तव, तनय श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव एडवोकेट, दीपक श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, स्वप्निल श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, यशराज श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव सभासद, पवन श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, ओमानन्द श्रीवास्तव, सोमेश श्रीवास्तव, रविकाश श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
57,919
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
7,78,920
Total Visitors