मानवाधिकार मीडिया
photo

ऊंचाहार के अभिलाष कौशल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ओबीसी मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने

Atul jauhari • Bureau chief • Rae Bareli • 🕐 14 Nov 2026, 06:39 AM

पदोन्नति से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत ऊंचाहार, रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे अभिलाष कौशल को पदोन्नति देते हुए अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही ऊंचाहार सहित पूरे रायबरेली जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। भाजपा संगठन ने अभिलाष कौशल की सक्रियता, मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले वह भाजपा ओबीसी मोर्चा अवध क्षेत्र में क्षेत्रीय मंत्री के पद पर कार्यरत थे। लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहते हुए उन्होंने ओबीसी समाज के लोगों और युवाओं को पार्टी से जोड़ने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई है। नियुक्ति की घोषणा के बाद क्षेत्र में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए इसे ऊंचाहार और रायबरेली के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर अभिलाष कौशल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा। ओबीसी समाज के हक और अधिकारों की आवाज उठाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करूंगा। अभिलाष कौशल को उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय, आशीष तिवारी, पवन सिंह, गुड्डन यादव, अरविंद शर्मा, विकास श्रीवास्तव, विमलेश पाल, राजेंद्र तिवारी बाबा, राज जायसवाल, देवकरन सिंह और आदर्श मिश्रा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

शेयर करें: WhatsApp Facebook Telegram
पूरी ख़बरें देखें — News Update
© 2026 मानवाधिकार मीडिया
👁️ हमारे पाठक — Visitors
📅 आज के विज़िटर्स
57,919
Today's Visitors
🏆 कुल विज़िटर्स
7,78,920
Total Visitors